पिता की हत्या कर थाना में किया सरेंडर

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोराई पाड़ा में गुरुवार की रात में पुत्र ने कुल्हाड़ी से मार कर अपने पिता की हत्या कर दी और थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. गोपाल गोराई नामक युवक ने अपने पिता कालिया गोराई (65) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोराई पाड़ा में गुरुवार की रात में पुत्र ने कुल्हाड़ी से मार कर अपने पिता की हत्या कर दी और थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. गोपाल गोराई नामक युवक ने अपने पिता कालिया गोराई (65) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल कालिया गोराई को इलाज के लिए सुवर्ण रेखा नर्सिग होम एंड डाइगोनिस्टक सेंटर में भरती कराया गया. यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस नर्सिग होम पहुंची और मृतक के दूसरे पुत्र बुद्धेश्वर गोराई से पूछताछ की. बुद्धेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह घर में नहीं था. घटना कब घटी. इसकी जानकारी नहीं है.
इधर घाटशिला के उप मुखिया मो जलील ने बताया कि पुराने विवाद के कारण गोपाल गोराई ने अपने पिता की हत्या कर दी है और खुद थाना में सरेंडर कर दिया है. इधर पुलिस आरोपी को गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण पुराना घरेलू विवाद है. मामले की पूरी जानकारी कल दी जायेगी. अभी गोपाल गोराई से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




