शिकार से लौटने पर कार्यक्रम आयोजित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : जियाड़ जुमिद क्लब नेतरा की ओर से रूआम पहाड़ में शिकार से लौटे 14 मौजा के ग्रामीणों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामदास सोरेन, विशिष्ठ अतिथि प्रधान सोरेन, श्याम माहली, गौरांग माहली उपस्थित […]
विज्ञापन
मुसाबनी : जियाड़ जुमिद क्लब नेतरा की ओर से रूआम पहाड़ में शिकार से लौटे 14 मौजा के ग्रामीणों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामदास सोरेन, विशिष्ठ अतिथि प्रधान सोरेन, श्याम माहली, गौरांग माहली उपस्थित थे. रामदास सोरेन ने कहा कि हमें अपनी परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखना है.
संस्कृति हमारी पहचान है. इस प्रकार के आयोजन के लिए क्लब बधाई के पात्र है. समारोह को प्रधान सोरेन आदि भी संबोधित किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष बास्ता सोरेन, सचिव राम हेंब्रम, दिकनात हेंब्रम, रमाई सोरेन, गाजो राम, गुनाराम सोरेन, राघव सोरेन, सुनील किस्कू, विक्रम भकत, धीराई हेंब्रम, बबलू हांसदा, शैलेन हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




