घाटशिला थाना के इंस्पेक्टर को विदाई

Published at :01 May 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला थाना के इंस्पेक्टर को विदाई

घाटशिला : घाटशिला थाना के सर्किल इंस्पेक्टर प्रेमनाथ को गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गयी. विदित हो कि प्रेमनाथ गढ़वा के डीएसपी बन गये हैं. उन्हें थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विदाई दी गयी. इंस्पेक्टर ने कहा कि सर्किल इंस्पेक्टर बनने से पूर्व उन्होंने प्रोविशनल के रूप में काम किया […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना के सर्किल इंस्पेक्टर प्रेमनाथ को गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गयी. विदित हो कि प्रेमनाथ गढ़वा के डीएसपी बन गये हैं. उन्हें थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विदाई दी गयी. इंस्पेक्टर ने कहा कि सर्किल इंस्पेक्टर बनने से पूर्व उन्होंने प्रोविशनल के रूप में काम किया था.
उनके कार्य करने का अलग उद्देश्य था. इस उद्देश्य को लेकर पुलिस कर्मी चलें, ताकि काम करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. इस मौके पर गुड़ाबांदा के थाना प्रभारी अरविंद पूर्ति, राम सागर सिंह, थाना के एसआइ विमल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मुंशी विनोद कुमार तिवारी, पीके सिंह, जगदीश भकत समेत कई लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola