कई घंटे से जाम में फंसे हैं दर्जनों यात्री वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच पर जाम में कई यात्री वाहन भी फंसे हैं. एपी 26 टीसी 9333 यात्री बस बुधवार की रात से ओड़िशा सीमा में जाम में फंसी हुई थी. उक्त बस गुरुवार की सुबह तक रेंगते हुए बहरागोड़ा पहुंची. बस पर सवार यात्री रात भर काफी परेशान थे. यह बस आंध्र प्रदेश […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच पर जाम में कई यात्री वाहन भी फंसे हैं. एपी 26 टीसी 9333 यात्री बस बुधवार की रात से ओड़िशा सीमा में जाम में फंसी हुई थी. उक्त बस गुरुवार की सुबह तक रेंगते हुए बहरागोड़ा पहुंची.
बस पर सवार यात्री रात भर काफी परेशान थे. यह बस आंध्र प्रदेश से गया जा रही है. बहरागोड़ा में जाम को देखते हुए बस एनएच के किनारे खड़ी है. यात्रियों ने कहा कि यहां एनएच भयावह है. इस पर यात्र मौत से खेलना है. काश हम जानते कि झारखंड में एनएच का ऐसा बुरा हाल है, तो इधर आने की हिम्मत नहीं करते.
यह बस 27 अप्रैल को आंध्रप्रदेश से गया के लिए चली थी. एपी 02 टीबी-8673 बस बहरागोड़ा के झरिया मोड़ के पास गुरुवार की सुबह से जाम में फंसी है. यह बस गया से आंध्रप्रदेश जा रही है. यात्रियों ने कहा उक्त एनएच पर इंसान पैदल भी नहीं चल सकते, तो फिर वाहन कैसे चलेंगे.
जब तक जाम नहीं हटता यहीं पड़े रहेंगे. वे सभी 24 अप्रैल को आंध्रप्रदेश से निकले थे. गया घूमने के बाद बहरागोड़ा के जाम में फंसे हैं. यात्री जाम स्थल पर ही खाना बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




