एससी में शामिल करने का सांसद ने रखा प्रस्ताव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : दंडक्षत्र माझी और मल्ल क्षत्रिय जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मामला गुरुवार को संसद में गूंज उठा. सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद में शून्य काल में यह मामला उठाया और कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की अनुशंसा पर इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दे. सांसद ने […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : दंडक्षत्र माझी और मल्ल क्षत्रिय जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मामला गुरुवार को संसद में गूंज उठा. सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद में शून्य काल में यह मामला उठाया और कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की अनुशंसा पर इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दे.
सांसद ने कहा कि इस जाति के लोग जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में बंगाल और ओड़िशा से सटे क्षेत्र में निवास करते हैं. इस जाति के लोग गरीब हैं और मजदूरी क जीवन यापन करते हैं.
इस जाति के लोग झोपड़ियों में रहते हैं और हर साल आगजनी के शिकार होते हैं. सांसद ने कहा कि यह जाति सामान्य जाति में शामिल है, इसलिए सरकारी लाभ से वंचित है. इस जाति के लोग हर क्षेत्र में पिछड़े हैं. इनका विकास अवरुद्ध है.
मजदूरी इन्हें विरासत के रूप में मिलती है, इसलिए इस जाति के विकास के लिए सरकार राज्य सरकार की अनुशंसा पर इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दे. ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




