नियमों को धता बता आठ की बहाली

Published at :01 May 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
नियमों को धता बता आठ की बहाली

बहाल किये गये आठ लोगों में एक भी आदिवासी नहीं बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में वाणिज्य कर के चेकपोस्ट पर नियमों की धज्जियां उड़ा कर आठ पैरवी पुत्रों की अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली की गयी है. इनमें एक भी आदिवासी नहीं है. इसके कारण आक्रोश बढ़ रहा है. यह बहाली वाणिज्य कर विभाग के डीसी […]

विज्ञापन
बहाल किये गये आठ लोगों में एक भी आदिवासी नहीं
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में वाणिज्य कर के चेकपोस्ट पर नियमों की धज्जियां उड़ा कर आठ पैरवी पुत्रों की अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली की गयी है. इनमें एक भी आदिवासी नहीं है. इसके कारण आक्रोश बढ़ रहा है.
यह बहाली वाणिज्य कर विभाग के डीसी रामदेव सिंह ने की है. स्थानीय विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस बहाली पर सवाल उठाये हैं. जानकारी के मुताबिक बहाली के लिए विभाग ने कोई सूचना प्रकाशित नहीं किया. इसके कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई. गोपनीय तरीके से 12 आवेदन कर्ताओं के आवेदन जमा किये गये. इनमें से आठ को नियुक्त कर दिया गया.
इनमें से पांच एक राष्ट्रीय दल के समर्थक हैं और तीन एक क्षेत्रीय दल के समर्थक हैं. इस बहाली में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया. नतीजतन एक भी आदिवासी की बहाली नहीं हुई. इसके कारण जनाक्रोश हैं और एक आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola