दो बाइक में टक्कर, हाइवा ने कुचला, एक मरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह के पास एनएच 33 पर शनिवार शाम को घटी घटना, जाम से लगी वाहनों की कतार मृतक युवक गुड़ाबांदा का नासुस सदस्य है, वर्तमान में रहता है मुसाबनी नंबर एक में घायलों में तीन गालूडीह बराज का और दो मुसाबनी नंबर एक का है गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के लकड़ाडुंगरी के पास एनएच […]
विज्ञापन
गालूडीह के पास एनएच 33 पर शनिवार शाम को घटी घटना, जाम से लगी वाहनों की कतार
मृतक युवक गुड़ाबांदा का नासुस सदस्य है, वर्तमान में रहता है मुसाबनी नंबर एक में
घायलों में तीन गालूडीह बराज का और दो मुसाबनी नंबर एक का है
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के लकड़ाडुंगरी के पास एनएच 33 पर शनिवार की शाम एक हाइवा को ओवर टेक करने के दौरान दो बाइकों में टक्कर हो गयी. दोनों बाइकों में तीन-तीन युवक सवार थे. एक बाइक का युवक सरकार हांसदा (26) दुर्घटना के बाद सड़क पर गिर पड़ा, जिसे हाइवा ने कुचल दिया.
घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक युवक गुड़ाबांदा का नासुस सदस्य है. वह वर्तमान में मुसाबनी नंबर एक में रहता है. इस दुर्घटना से दोनों बाइकों पर सवार अन्य पांच युवक भी घायल हो गये, जिसमें चार की हालत गंभीर है. चारों को जमशेदपुर अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया है. घटना के बाद करीब एक घंटे तक एनएच जाम रहा.
इससे एनएच के दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना पाकर गालूडीह के थाना प्रभारी कुलदीप राम दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के भेजा एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया. इसके बाद जाम हटा. दुर्घटना ग्रस्त बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक हाइवा लेकर फरार हो गया है. घटना की खबर सुनने के बाद भीड़ जुट गयी.
कैसे घटी घटना
बाइक संख्या जेएच 05 बीए/6461 पर सवार होकर मुसाबनी के तीन युवक सरकार हांसदा, मनोज पात्र और दीपक पात्र गालूडीह थाना क्षेत्र के सुंदरकनाली से मुर्गा पाड़ा से लौट रहे थे.
एक हाइवा को ओवर टेक कर तीनों आगे निकल रहे थे कि विपरित दिशा से गालूडीह बराज निवासी तपन रंजक, रामकृष्ण महतो और जितेन तंतुबाई अपनी बाइक संख्या जेएच 05बीए/2303 पर सवार होकर साथ में एक कुलर लेकर आ रहे थे.
ओवर टेक के दौरान कुलर के बाहर निकले होने के कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गयी. गालूडीह बराज के बाइक सवार सड़क से दूर जा गिरे,जबकि मुसाबनी के बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर पड़े.
सड़क पर गिरते ही ओवर टेक कर रहे हाइवा से कुचल जाने से मुसाबनी के सरकार हांसदा की दर्दनाक मौत हो गयी. दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गये. दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




