जगन्नाथपुर का चेकनाका होगा बंद

Published at :22 Apr 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
जगन्नाथपुर का चेकनाका होगा बंद

बहरागोड़ा : राज्य परिवहन विभाग के निर्देशानुसार जमशेदपुर के डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने मंगलवार से जगन्नाथपुर स्थित बड़शोल में परिवहन विभाग के चेकनाका को बंद कराने का निर्देश दिया. इसके बदले वहां पर चल रहे कार्य को वाणिज्य कर विभाग चेक पोस्ट में किया जायेगा. इसके लिए वाणिज्य कर विभाग के तीन पदाधिकारी आर […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : राज्य परिवहन विभाग के निर्देशानुसार जमशेदपुर के डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने मंगलवार से जगन्नाथपुर स्थित बड़शोल में परिवहन विभाग के चेकनाका को बंद कराने का निर्देश दिया. इसके बदले वहां पर चल रहे कार्य को वाणिज्य कर विभाग चेक पोस्ट में किया जायेगा. इसके लिए वाणिज्य कर विभाग के तीन पदाधिकारी आर के राजीव, अवधेश मेहरा और कमलेश चौधरी को तैनात किया गया है.
पुराने चेकनाका पदाधिकारी एवं कर्मचारी जो प्रतिनिक्ति पर थे, को अपने पुराने विभाग में भेज दिया गया है. डीटीओ श्री कुजूर ने बताया कि बड़शोल चेक पोस्ट बंद करने से राजस्व नुकसान होगा. ओड़िशा और बंगाल जाने वाले वाहनों पर हमारा नियंत्रण नहीं होगा. इसकी जानकारी विभागीय सचिव को दी गयी है. निर्देश आने तक वाणिज्य कर विभाग द्वारा दोनों गेट का संपादन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola