घाटशिला : नक्सली बंद शुरू, पुलिस अलर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : केंदू पत्ता समेत वनोत्पाद में बीस प्रतिशत मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर माओवादियों ने 22 अप्रैल को झारखंड, बंगाल, ओड़िशा सीमांत इलाका बंद का आह्वान किया है. बीजीओ/बीआरसी की ओर से माओवादी नेता राकेश जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा […]
विज्ञापन
घाटशिला : केंदू पत्ता समेत वनोत्पाद में बीस प्रतिशत मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर माओवादियों ने 22 अप्रैल को झारखंड, बंगाल, ओड़िशा सीमांत इलाका बंद का आह्वान किया है. बीजीओ/बीआरसी की ओर से माओवादी नेता राकेश जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है.
बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. बंद मंगलवार आधी रात से प्रभावी हो जायेगा. नक्सली बंद के मद्देनजर घाटशिला, गालूडीह, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र की पुलिस अलर्ट है. हाइवे और रेलवे स्टेशनों में विशेष सतर्कता बरती जायेगी. तमाम पुलिस पिकेटों को भी अलर्ट कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




