जिले में 13,272 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

16 से 30 अप्रैल तक स्कूल चलें-चलायें अभियान चला कर जिले भर के स्कूलों में 13,272 बच्चों के नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस अभियान के तहत अब तक प्रत्येक स्कूलों में प्रबंधन समिति, ग्राम शिक्षा समिति, माता समिति और बाल सांसद की बैठक कर नामांकन के लिए सभी को उत्साहित किया […]
विज्ञापन
16 से 30 अप्रैल तक स्कूल चलें-चलायें अभियान चला कर जिले भर के स्कूलों में 13,272 बच्चों के नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस अभियान के तहत अब तक प्रत्येक स्कूलों में प्रबंधन समिति, ग्राम शिक्षा समिति, माता समिति और बाल सांसद की बैठक कर नामांकन के लिए सभी को उत्साहित किया गया.
18 अप्रैल को स्कूल स्तर पर प्रभात फेरी निकाल कर नामांकन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके बाद छितिज बच्चों के घर-घर जाकर उत्प्रेरित किया जायेगा. स्कूलों में विशेष भोजन का आयोजन होगा.
विद्यालय और पोषक क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया जायेगा. विद्यालय स्तर पर गठित दल द्वारा पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया जायेगा. इसके बाद 24 और 25 अप्रैल को स्कूलों में बच्चों का नामांकन किया जायेगा.
इसके बाद स्कूल, प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित किए जायेंगे. इस अभियान का समापन 30 अप्रैल को होगा. इस दौरान ड्रॉप ऑउट बच्चों को स्कूल में लाने की दिशा में कार्य किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




