लकड़ियों को वन विभाग ने जब्त किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला वन क्षेत्र के कालाझोर जंगल के पास इकट्ठा कर रखी गयीं साल प्रजाति की एक लाख 20 हजार की लकड़ियों को वन विभाग ने जब्त कर लिया है. वनपाल राज किशोर झा ने दूरभाष पर बताया कि जंगल से 200 मीटर की दूरी पर 37 पीस साल प्रजाति की लकड़ियां अवैध ढंग […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला वन क्षेत्र के कालाझोर जंगल के पास इकट्ठा कर रखी गयीं साल प्रजाति की एक लाख 20 हजार की लकड़ियों को वन विभाग ने जब्त कर लिया है. वनपाल राज किशोर झा ने दूरभाष पर बताया कि जंगल से 200 मीटर की दूरी पर 37 पीस साल प्रजाति की लकड़ियां अवैध ढंग से रखीगयी थीं.
गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने छापा मार कर लकड़ियों को जब्त कर लिया है. उन्होंने बताया कि उक्त लकड़ियों को ट्रक पर लाद कर ले जाने की योजना बनी थी, मगर वन विभाग को इसकी जानकारी मिली, तो लकड़ियां जब्त कर वन परिसर कार्यालय लायी गयी है.
उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में किसी तरह के अवैध धंधों को पनपे नहीं दिया जायेगा. साल प्रजाति की लकड़ियां किसने कटवायी है, इसका पता वन विभाग लगा रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ वन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि इतनी मात्र में साल प्रजाति की लकड़ियों को काटा गया है. इसका पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




