बजरंग दल ने फूंका सीएम का पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला स्टेशन परिसर के पास बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग के सदस्यों ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव और आजम खान का धर्मातरण के विरोध में पुतला फूंका. विहिप के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश महतो ने का कि उत्तर प्रदेश में बाल्मिकी […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला स्टेशन परिसर के पास बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग के सदस्यों ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव और आजम खान का धर्मातरण के विरोध में पुतला फूंका. विहिप के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश महतो ने का कि उत्तर प्रदेश में बाल्मिकी समाज के लगभग 80 परिवार यानी 800 सदस्य को धर्मातरण कर मसुलिम बनाये जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह गलत काम है.
इसका विरोध होना चाहिए. विपिन सिंह ने कहा कि घाटशिला पुलिस की विफलता के कारण छह दुकानों का ताला टूटा. मामले में पुलिस सतर्क हो जाये, नहीं तो विश्व हिंदू परिषद के लोग सड़क पर उतरने को तैयार हैं. इस मौके पर पिंटू साव, सुनील सिंह, संतोष सिंह, सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा, रामू शुक्ला, गोविंद प्रसाद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




