जविप्र दुकानदारों को नहीं मिला खाद्यान्न का भाड़ा

Published at :12 Apr 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
जविप्र दुकानदारों को नहीं मिला खाद्यान्न का भाड़ा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को वर्ष 2014 फरवरी माह से खाद्यान्न ले जाने का भाड़े का भुगतान नहीं हुआ है. दुकानदारों को फरवरी 14 से अप्रैल 15 तक के भाड़े का भुगतान करना है. दुकानदार प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष मुंह नहीं खोल रहे हैं, मगर चौक- चौराहों पर दुकानदार […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को वर्ष 2014 फरवरी माह से खाद्यान्न ले जाने का भाड़े का भुगतान नहीं हुआ है. दुकानदारों को फरवरी 14 से अप्रैल 15 तक के भाड़े का भुगतान करना है. दुकानदार प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष मुंह नहीं खोल रहे हैं, मगर चौक- चौराहों पर दुकानदार भाड़ा नहीं मिलने की चर्चा करते हैं.
बीते 14 माह से बकाये भाड़े को लेकर दुकानदार परेशान हैं, लेकिन मामला धीरे- धीरे तूल पकड़ने लगा है. प्रखंड आपूर्ति संतोष कुमार ने बताया कि सही मायने में दुकानदारों को बीते एक वर्ष से गोदाम से खाद्यान्न दुकान ले जाने का भाड़ा नहीं मिला है. क्योंकि 14 से 15 तक किसी भी संवेदक ने टेंडर नहीं लिया है. दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि एक वर्ष का भाड़ा भाउचर जमा करें, ताकि जिला में प्रस्ताव भेजा जा सके और दुकानदारों को भाड़े का भुगतान किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola