मंगला पूजा पर उमड़ी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

चालकडीह : गाजे- बाजे के साथ निकली कलश यात्रा घाटशिला : घाटशिला के चालकडीह में मंगला पूजा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने सुवर्ण रेखा नदी से कलश में जल भर कर गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पुजारी शीतला […]
विज्ञापन
चालकडीह : गाजे- बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
घाटशिला : घाटशिला के चालकडीह में मंगला पूजा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने सुवर्ण रेखा नदी से कलश में जल भर कर गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली.
कलश यात्रा में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पुजारी शीतला बेहरा ने मंगला पूजा करायी. कलश यात्रा में चंदना बेहरा, देवी बेहरा, शिवानी बेहरा, काजल बेहरा, रिंकू बेहरा, सोमवारी बेहरा, रूमा दास, गुरमीत कर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. सुवर्ण रेखा में कलश में जल भरने से पूर्व भी मां मंगला के नाम से पूजा की गयी.
महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर डाल कर कलश यात्रा निकाली. कलश लेकर महिलाएं मां मंगला मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं झुपार ले रही थीं. कलश स्थापन के बाद मंदिर में पूजा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




