कन्यालुका घाट से बालू का उठाव धड़ल्ले से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : सुवर्ण रेखा नदी के कन्यालुका घाट से बालू का उठाव बेरोकटोक जारी है. रात और दिन में घाट से बालू का उठाव हो रहा है. सूचना के मुताबिक ट्रैक्टर मजदूरों से लोडिंग कराया जाता है. रात में कई हाइबा और डंपर पर बालू लाद कर ले जाया जाता है. बालू लादने के लिए […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : सुवर्ण रेखा नदी के कन्यालुका घाट से बालू का उठाव बेरोकटोक जारी है. रात और दिन में घाट से बालू का उठाव हो रहा है. सूचना के मुताबिक ट्रैक्टर मजदूरों से लोडिंग कराया जाता है. रात में कई हाइबा और डंपर पर बालू लाद कर ले जाया जाता है. बालू लादने के लिए मशीन का उपयोग होता है.
इससे प्रतिदिन हजारों रुपये की सरकारी राजस्व की हानि हो रही है. अवैध बालू उठाव को नियंत्रित करने में प्रशासनिक पदाधिकारी रुचि नहीं लेते हैं. सुवर्ण रेखा नदी के कन्यालुका घाट सरकारी बालू घाट की सूची में सूचीबद्ध नहीं है. इसका लाभ अवैध बालू उठाव कराने वाले वाहन मालिक ले रहे हैं.
घाट से अवैध बालू उठाव के लिए कई प्रखंडों से ट्रैक्टर भी पहुंचते हैं. रात में डंपर और हाइबा से बालू जमशेदपुर और अन्य जगहों पर ले जाया जाता है. खनन निरीक्षक निरंजन प्रसाद ने कहा कि बालू डिपोजिट होने की बात स्वीकार की. घाट से बालू उठाव के लिए खान अधिनियम का पालन नहीं किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




