बैठक स्थगित होने से नाराज, दो को जाम

मुसाबनी : प्रभावित बेरोजगार मजदूर संघ बागजाता माइंस में दो मार्च को सड़क जाम करेगा. उक्त निर्णय संघ की बैठक के बाद लिया गया. संघ की ओर से आदिम जनजाति कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष रानी सबरीन ने कहा कि संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन द्वारा सुबह 10 बजे बागजाता माइंस कार्यालय में […]
मुसाबनी : प्रभावित बेरोजगार मजदूर संघ बागजाता माइंस में दो मार्च को सड़क जाम करेगा. उक्त निर्णय संघ की बैठक के बाद लिया गया. संघ की ओर से आदिम जनजाति कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष रानी सबरीन ने कहा कि संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन द्वारा सुबह 10 बजे बागजाता माइंस कार्यालय में बैठक बुलायी गयी थी. बैठक में संघ के प्रतिनिधि देर से पहुंचे. इसके कारण बैठक स्थगित कर दी गयी. रानी सबरीन ने कहा कि प्रबंधन के अनुसार ठेका कंपनियों के प्रतिनिधि उक्त बैठक में पहुंचे थे. देर होने के कराण सभी उठ कर चले गये.
उन्होंने कहा कि यूसिल प्रबंधन प्रभावित बेरोजगार मजदूर संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रहा है और प्रबंधन के इस रवैये के विरोध में संघ दो मार्च से फूलझरी मोड़ में सड़क जाम कर हाइवा का परिचालन बंद कर देगा. बैठक में गोहला पंचायत की मुखिया नानी सोरेन, भीम माहली, बलराम पातर, सुनील कुमार भकत, सुनील मार्डी, राजा पातर, राहुल पातर, प्रसन्न पातर, अशोक पातर, सुनील टुडू, महेंद्र पातर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




