टुलू पंप, वाशिंग मशीन व सिलेंडर के साथ दो धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 11:22 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने एकराम कॉलोनी के कुआं में लगे चार टुलू पंप की चोरी करने वाले गिरोह को 24 घंटे के अंदर ढूंढ़ निकाला. विदित हो कि 11-12 फरवरी की रात सांढ़पुरा के एकराम कॉलोनी स्थित एक कुआं से चार टुलू पंप चोरी हो गयी थी. चोरी के टुलू पंप के साथ पुलिस […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने एकराम कॉलोनी के कुआं में लगे चार टुलू पंप की चोरी करने वाले गिरोह को 24 घंटे के अंदर ढूंढ़ निकाला. विदित हो कि 11-12 फरवरी की रात सांढ़पुरा के एकराम कॉलोनी स्थित एक कुआं से चार टुलू पंप चोरी हो गयी थी. चोरी के टुलू पंप के साथ पुलिस ने भुइयांपाड़ा के दो युवकों भुइयांपाड़ा के बाबू सीट और विश्वनाथ गोराई को पकड़ा है.
उनके पास से पुलिस ने वार्ड मेंबर के घर से चुरायी गयी वाशिंग मशीन और गैस सिलेंडर भी बरामद किया है. पुलिस ने कहा कि गुरूवार की रात भर विभिन्न दलों में बंट कर पुलिस पदाधिकारियों ने जगह- जगह छापामारी की. सूत्रों से जानकारी मिली कि भुइयांपाड़ा में चोरी के कई सामान रखे गये हैं.
पुलिस इस सूचना पर वहां पहुंची. चोरी के टुलू पंप पानी में फेंक कर रखे गये थे. पुलिस ने पानी से पंपों को निकाला और वहीं के युवक से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वार्ड मेंबर के घर से चुरायी गयी वाशिंग मशीन भी जब्त की. सिलेंडर युवक ने दूसरे व्यक्ति को बंधक में दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




