डुमरिया के राम को तीरंदाजी में रजत

Published at :13 Feb 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया के राम को तीरंदाजी में रजत

डुमरिया : कोच्चि में खेले जा रहे नेशनल गेम्स के तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड टीम पुरुष वर्ग में खेलते हुए रजत पदक जीतने वाला राम सोरेन डुमरिया प्रखंड की कांटाशोल पंचायत के हाड़दा गांव निवासी है. उसने यह सफलता बिहार की ओर से खेलते हुए अजिर्त की है. गुरुवार को राम सोरेन अपने गांव […]

विज्ञापन

डुमरिया : कोच्चि में खेले जा रहे नेशनल गेम्स के तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड टीम पुरुष वर्ग में खेलते हुए रजत पदक जीतने वाला राम सोरेन डुमरिया प्रखंड की कांटाशोल पंचायत के हाड़दा गांव निवासी है. उसने यह सफलता बिहार की ओर से खेलते हुए अजिर्त की है.

गुरुवार को राम सोरेन अपने गांव पहुंचा. गांव के ग्रामीण उसकी सफलता से अंजान थे. ग्रामीणों को बताया गया कि राम सोरेन ने रजत पदक जीता है. यह सुनते ही ग्रामीण और उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी. राम सोरेन के पिता नहीं है. मां सोहागी सोरेन और बहन फुलमनी सोरेन घर में हैं. राम सोरेन फिलहाल दानापुर पटना में सिविल आर्मी के पद पर कार्यरत है. बीते साल राम सोरेन का चयन दिल्ली नेशनल गेम्स में हुआ था. उसे इस बार कोच्चि में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था. यहां वह रजत पदक जीतने में कामयाब हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola