बहरागोड़ा के चिड़ाकुटी गांव में पेयजल संकट गहराया

Published at :09 Feb 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा के चिड़ाकुटी गांव में पेयजल संकट गहराया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड़ की केशरदा पंचायत के चिड़ाकुटी गांव में गर्मी की दस्तक से ही पेयजल संकट गहराता जा रहा है. इस गांव में 33 परिवार निवास करते हैं. गांव की जनसंख्या 170 है. ग्रामीण सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. गांव में ना तो चापाकल है और ना ही कोई पीसीसी.गांव के लोग मूलभूत […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड़ की केशरदा पंचायत के चिड़ाकुटी गांव में गर्मी की दस्तक से ही पेयजल संकट गहराता जा रहा है. इस गांव में 33 परिवार निवास करते हैं. गांव की जनसंख्या 170 है. ग्रामीण सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं.
गांव में ना तो चापाकल है और ना ही कोई पीसीसी.गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. ग्रामीण लुसकी हेंब्रम, कापरा हेंब्रम, खुरी मांडी, मानको सोरेन, डुमकी हांसदा, डेगे सोरेन, पातनी हांसदा, कल्याणी गिरी आदि ने बताया कि गांव में एक ही कुआं है. ग्रामीणों को कतार में खड़े होकर पानी लेना पड़ता है.
शाम होने से कुआं का पानी सूख जाता है. शाम में पानी लाने के लिए दो किमी दूर खाल जाना पड़ता है. गांव का एकमात्र कुआं भी धीरे धीरे सूख रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी की काफी समस्या है. उक्त कुंआ लगभग पंद्रह साल पहले बना था. इसके बाद इस गांव में कोई भी सरकारी सुविधा नहीं मिली है. कई बार जनप्रतिनिधि और जल सहियाओं से गुहार लगायी गयी, परंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola