नक्सलियों ने कासियाबेड़ा उमवि में पोस्टर साटा

Published at :09 Feb 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने कासियाबेड़ा उमवि में पोस्टर साटा

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के काशियाबेड़ा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार की रात नक्सलियों ने पोस्टर साटा. साटे गये पोस्टर में जल, जंगल जमीन पर कब्जा करने आ रहे दलालों को मार भगायें, जल,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संगठित होकर जन आंदोलन तेज करें, आंदोलन को कमजोर करने वाले नासुस […]

विज्ञापन
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के काशियाबेड़ा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार की रात नक्सलियों ने पोस्टर साटा. साटे गये पोस्टर में जल, जंगल जमीन पर कब्जा करने आ रहे दलालों को मार भगायें, जल,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संगठित होकर जन आंदोलन तेज करें, आंदोलन को कमजोर करने वाले नासुस दलन मांडी और परमश्वर महतो को मार भगायें समेत अन्य बात लिखी हुई हैं. सभी पोस्टर हस्त लिखित हैं.
सादे कागज पर लाल रंग से लिखे हुए हैं. निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी लिखा हुआ है. पोस्टर साटे जाने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात 15 सदस्यीय नक्सलियों के दल ने पोस्टरों को साटा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola