16 आंदोलनकारी सूची में शामिल

Published at :06 Feb 2015 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
16 आंदोलनकारी सूची में शामिल

घाटशिला : घाटशिला के धर्मबहाल पंचायत मंडप परिसर में गुरुवार को झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी चिह्न्तिकरण आयोग द्वारा भेजी गयी सूची के आधार पर पंचायत के 16 आंदोलनकारियों की सूची मुखिया रतन मुमरू की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पढ़ कर सुनायी गयी. वहीं ग्राम सभा में माझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर सोरेन ने […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के धर्मबहाल पंचायत मंडप परिसर में गुरुवार को झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी चिह्न्तिकरण आयोग द्वारा भेजी गयी सूची के आधार पर पंचायत के 16 आंदोलनकारियों की सूची मुखिया रतन मुमरू की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पढ़ कर सुनायी गयी.
वहीं ग्राम सभा में माझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर सोरेन ने चिह्न्तिकरण आयोग पर वनांचल शब्द जोड़ने का विरोध किया. श्री सोरेन ने ग्राम सभा में कहा कि झारखंड के लोगों द्वारा अलग राज्य के लिए आंदोलन किया गया, मगर आयोग ने इसमें वनांचल शब्द जोड़ा है. इसका वे विरोध करते हैं. उन्होंने आयोग से वनांचल शब्द हटाने की मांग की.
आंदोलनकारियों को दो माह का समय. ग्राम सभा में जगदीश भकत ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों का नाम सूची में शामिल नहीं है. उनसे दो माह के अंदर आयोग द्वारा निकाले गये फॉर्म भर कर आयोग को भेजने की अपील की गयी, ताकि उनका भी नाम सूची में शामिल हो सके. ग्राम सभा में पर्यवेक्षक के रूप में पंचायत सेवक अनिरुद्ध राणा, मदन दलाई, सतीश सीट, रामदास हांसदा, इरफान, किरिटी गुहा, अजरुन सोरेन समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola