प्रशासक ने किया बराज डैम व नहर का निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 11:45 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के प्रशासक के श्रीनिवासन ने गुरुवार को चांडिल मुख्य बायीं और दायीं मुख्य नहर एवं गालूडीह बराज डैम का निरीक्षण किया. प्रशासक ने चांडिल मुख्य बायीं नहर के 127 किमी तक गये और कार्य की प्रगति को देखा एवं अभियंताओं को कई दिशा निर्देश भी दिये. प्रशासक ने दायीं नहर […]
विज्ञापन
गालूडीह : सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के प्रशासक के श्रीनिवासन ने गुरुवार को चांडिल मुख्य बायीं और दायीं मुख्य नहर एवं गालूडीह बराज डैम का निरीक्षण किया. प्रशासक ने चांडिल मुख्य बायीं नहर के 127 किमी तक गये और कार्य की प्रगति को देखा एवं अभियंताओं को कई दिशा निर्देश भी दिये.
प्रशासक ने दायीं नहर के 56 किमी तक भी निरीक्षण किया. शाम में प्रशासक दायीं नहर का निरीक्षण करते हुए गालूडीह बराज पहुंचे. यहां डैम को देखा और फिर बराज के आइबी पहुंचे. यहां कुछ देर आराम करने के बाद अभियंताओं के साथ बैठक की और कई दिशा निर्देश दिये. प्रशासक के साथ चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता ब्रज मोहन, बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद, कई डिवीजन के कार्यपालक अभियंता समेत कई परियोजना पदाधिकारी और अभियंता गण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




