लुटेरा गिरोह है नासुस भंडाफोड़ हुआ : माओवादी

Published at :26 Jan 2015 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह है नासुस भंडाफोड़ हुआ : माओवादी

घाटशिला : सीपीआइ माओवादी के बंगाल, झारखंड, ओड़िशा बॉर्डर रिजनल कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता कॉमरेड मंगल ने प्रभात खबर को दूरभाष पर कहा कि नासुस लुटेरा गिरोह है. लूट की राशि बंटवारे को लेकर ही मुसाबनी में 24 जनवरी की रात मंगल हांसदा और कांडे गोडसरा के बीच झगड़ा हुआ. कांडे की गोली से […]

विज्ञापन
घाटशिला : सीपीआइ माओवादी के बंगाल, झारखंड, ओड़िशा बॉर्डर रिजनल कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता कॉमरेड मंगल ने प्रभात खबर को दूरभाष पर कहा कि नासुस लुटेरा गिरोह है. लूट की राशि बंटवारे को लेकर ही मुसाबनी में 24 जनवरी की रात मंगल हांसदा और कांडे गोडसरा के बीच झगड़ा हुआ.
कांडे की गोली से मंगल मारा गया. उन्होंने कहा कि नासुस का पाप का घड़ा भर चुका है. आम जनता को इस लुटेरा गिरोह से कोई मतलब नहीं. ये लोग आपस में लड़ मरेंगे. जनता इससे खुश है. उन्होंने कहा कि कांडे गोडसारा नक्सली संगठन का समर्थन कर रहा था या नहीं, यह अभी नहीं बता सकता. उन्होंने कहा कि सोमेन मुंडा और मोटाई बोदरा को मारने में अजरुन हांसदा शामिल था.
एसपी पहचान में नहीं आये, इसलिए बच गये. मंगल ने कहा कि विक्रमपुर में हमारी टीम को पुलिस ने घेर लिया था. पुलिसिया घेराबंदी को तोड़ कर हम लोग भागे. इस क्रम में एसपी के बॉडीगार्ड हमारे साथियों की गोली से घायल गये. पुलिस ने कुंवर मुमरू को पकड़ कर गोली मार दी. हम लोग एसपी को पहचान नहीं पाये, अन्यथा वे हमारे निशाने पर होते.
किशनजी का काम आगे बढ़ रहा है. मंगल ने कहा कि किशनजी के मारे जाने के बाद पार्टी के एक वरीय साथी को नेतृत्व सौंपा गया है. अभी नाम नहीं बता सकता. किशन जी का काम आगे बढ़ रहा है. मैं बीजीओ-बीआरसी का सचिव हूं. बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव पद पर राकेश जी काम कर रहे हैं. मैं बिल्कुल स्वस्थ्य हूं और झारखंड-बंगाल, ओड़िशा सीमावर्ती इलाकों में पार्टी का नेतृत्व कर रहा हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola