बकरी चरा लौट रहे वृद्ध को हाथी ने कुचला, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड के तेतुलडीह गांव में गुरुवार को दोपहर तीन बजे हाथी ने उपेंद्र महतो (75)के दौनों पैरों को रौंद डाला. जानकारी के अनुसार तेतुलडीह निवासी उपेंद्र महतो बकरी चराने अपने गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित जंगल में गये थे. बकरी चरा कर वापस लौटने के क्रम में हाथी ने उपेंद्र के […]
विज्ञापन
मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड के तेतुलडीह गांव में गुरुवार को दोपहर तीन बजे हाथी ने उपेंद्र महतो (75)के दौनों पैरों को रौंद डाला.
जानकारी के अनुसार तेतुलडीह निवासी उपेंद्र महतो बकरी चराने अपने गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित जंगल में गये थे. बकरी चरा कर वापस लौटने के क्रम में हाथी ने उपेंद्र के दोनों पैरों को गंभीर रुप से कुचल दिया.
ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से वृद्ध को उनके घर लाया गया.पुत्र रामनाथ महतो व मेघनाथ महतो उन्हें मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गये.जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे राउरकेला रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




