घाटशिला: रेलवे ट्रैक के पास मिली बेहोश युवती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कुतलूडीह और भादोडीह के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरूवार की शाम को फुलपाल निवासी सोमाय मुमरू की पुत्री सुनीता मुमरू उर्फ कोको बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. ग्रामीणों ने संभावना व्यक्त की है कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसे सिर समेत शरीर के अन्य भागों […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कुतलूडीह और भादोडीह के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरूवार की शाम को फुलपाल निवासी सोमाय मुमरू की पुत्री सुनीता मुमरू उर्फ कोको बेहोशी की हालत में पड़ी मिली.
ग्रामीणों ने संभावना व्यक्त की है कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसे सिर समेत शरीर के अन्य भागों में चोट पहुंची है.मुखिया रतन मुमरू और उतरी मऊभंडार के मुखिया हीरा लाल सोरेन की पहल पर युवती को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. उसका यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामचंद्र सोरेन ने इलाज किया. स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सक ने युवती को एमजीएम रेफर कर दिया. रतन मुमरू ने बताया कि उसके साला की पुत्री है.
युवती के माता-पिता नहीं हैं. वह बकरी चरा कर अपना पेट पालती है. उन्होंने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से उसके सिर समेत शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




