राजस्टेट मैदान में डटे हैं आइआरबी जवान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : धालभूमगढ़ के हिरणदुकड़ी में विवादित भूमि पर गुरूवार को मेला का आयोजन नहीं हुआ. मेला लगाने के लिए कुछ लोगों ने प्रशासन और धालभूमगढ़ पुलिस से अनुमति मांगी थी. मगर प्रशासन ने मेला लगाने के लिए अनुमति नहीं दी. इधर सुरक्षा की दृष्टि से राजस्टेट मैदान में रात से ही आइआरबी जवान डटे […]
विज्ञापन
घाटशिला : धालभूमगढ़ के हिरणदुकड़ी में विवादित भूमि पर गुरूवार को मेला का आयोजन नहीं हुआ. मेला लगाने के लिए कुछ लोगों ने प्रशासन और धालभूमगढ़ पुलिस से अनुमति मांगी थी.
मगर प्रशासन ने मेला लगाने के लिए अनुमति नहीं दी. इधर सुरक्षा की दृष्टि से राजस्टेट मैदान में रात से ही आइआरबी जवान डटे हुए हैं. दोपहर में भी आइआरबी के हवालदार के नेतृत्व में जवान मैदान में तैनात थे.
22 वें वर्ष नहीं हुआ मेला का आयोजन
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 21 वर्षो से हिरणदुकड़ी मैदान में मेला का आयोजन हो रहा है. यह पहला मौका है, जब हिरणदुकड़ी में मेला का आयोजन नहीं हुआ. यह 22 वां वर्ष था. मगर 22 वें वर्ष मेला का आयोजन नहीं हुआ.
खेलकूद प्रतियोगिता हुई
हिरणदुकड़ी के विवादास्पद भूमि पर मेला का आयोजन तो नहीं हुआ. उक्त भूमि से तीन किलोमीटर पहले ही ग्रामीणों ने बच्चों के लिए गुरूवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया. ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के कारण हिरणदुकड़ी भूमि पर मेला का आयोजन नहीं हुआ.
अनूप प्रसाद ने भूमि को देखा
घाटशिला थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने गुरुवार को दल बल के साथ हिरणदुकड़ी मैदान का जायजा लिया. वे उक्त स्थल पर पहुंचे. जहां पर ग्रामीणों ने खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




