व्यवसायी कार्यालय से 92 हजार रुपये उड़ाये

Published at :14 Jan 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी कार्यालय से 92 हजार रुपये उड़ाये

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित गोशाला से सटे व्यवसायी संजय लोधा के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने 12-13 जनवरी की रात कार्यालय की कुंडी तोड़ कर आलमीरा में रखे 92,150 रुपयों की चोरी कर ली. चोरों ने आलमिरा के लॉकर को भी तोड़ डाला. आलमीरा से पांच पेन कार्ड, चार वोटर […]

विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित गोशाला से सटे व्यवसायी संजय लोधा के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने 12-13 जनवरी की रात कार्यालय की कुंडी तोड़ कर आलमीरा में रखे 92,150 रुपयों की चोरी कर ली.
चोरों ने आलमिरा के लॉकर को भी तोड़ डाला. आलमीरा से पांच पेन कार्ड, चार वोटर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की चोरी भी कर ली. इस संबंध में संजय लोधा ने चाकुलिया थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
श्री लोधा ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब उनके कर्मी कार्यालय खोलने पहुंचे, तब कार्यालय का मुख्य द्वार खुला हुआ था और आलमिरा भी खुला पड़ा था. कर्मी ने उन्हें घटना की जानकारी दूरभाष पर दी. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विक्रमा राम कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola