विश्व बैंक की राशि से होगा काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित पुतड़ू गांव में 31 लाख की लागत से बनने वाली एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम मंगलवार से शुरू हो गया. ले आउट के बाद कार्य स्थल पर जल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा ने नारियल फोड़ कर योजना का शिलान्यास किया. मौके पर कनीय […]
विज्ञापन
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित पुतड़ू गांव में 31 लाख की लागत से बनने वाली एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम मंगलवार से शुरू हो गया.
ले आउट के बाद कार्य स्थल पर जल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा ने नारियल फोड़ कर योजना का शिलान्यास किया. मौके पर कनीय अभियंता पीके मांझी, उलदा पंचायत के मुखिया वकील हेंब्रम, कार्य के संवेदक अशोक दूबे, जल सहिया बेबी गोप, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, हैंदल मांझी, हर मोहन महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे. जल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ ने बताया कि बालाजी ट्रेडर्स काम करेगा. विश्व बैंक की राशि से काम होगा.
31 लाख की लागत से डीप बोरिंग होगा. पंप हाउस बनेगा, 20 हजार लीटर क्षमता वाला जलमीनार बनेगा, जल शोधक यंत्र लगेगा और पूरे गांव में पाइप लाइन बिछा कर घर-घर स्वच्छ जालपूर्ति की जायेगी. आज ले आउट के साथ कार्य का शुभारंभ हो गया.
उन्होंने कहा कि गरमी तक यानी मई-जून तक काम पूरा कर जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




