विधवा का घर जल कर राख, मदद को बढ़े हाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के छोटा उलदा गांव निवासी स्व बुद्धेश्वर सिंह की विधवा पत्नी गुलोदा सिंह का फूस का घर पांच-छह जनवरी की रात आग लगने से जल कर राख हो गया. विधवा उस वक्त घर के अंदर सोयी थी. आग की तपिश लगी, तो वह बाहर भाग कर अपनी जान बचायी और […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के छोटा उलदा गांव निवासी स्व बुद्धेश्वर सिंह की विधवा पत्नी गुलोदा सिंह का फूस का घर पांच-छह जनवरी की रात आग लगने से जल कर राख हो गया. विधवा उस वक्त घर के अंदर सोयी थी.
आग की तपिश लगी, तो वह बाहर भाग कर अपनी जान बचायी और शोर मचाना शुरू किया. आसपास के ग्रामीण दौड़े और चापानल से पानी ला कर आग पर काबू पाया. तब तक घर में रखे धान, चावल, कपड़े, वर्तन, बक्शा आदि सामान जल कर नष्ट हो चुके थे. विधवा का कोई नहीं है.
वह पति के मारे जाने के बाद अकेले इसी झोपड़ी में रहती है. मजदूरी कर गुजारा करती है. घर जलने से उसे चिंता है कि अब कहां रहेगी. उन्होंने बताया कि रात में ढिबरी जला कर सो गयी थे. उसी से आग लगने की आशंका है.
सूचना पाकर मंगलवार सुबह में भाजपा नेता हाराधन सिंह, विश्वजीत पांडा, चंदन गिरी, झामुमो नेता भूतनाथ हांसदा, वृहस्पति गोराई आदि विधवा के घर पहुंचे और नगद रुपये व चावल दे मदद की. नेताओं ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी कुलदीप राम व घाटशिला सीओ को दूरभाष पर दी एवं मुआवजा देकर सहयोग की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




