12 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

Published at :02 Jan 2015 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
12 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडुबा निवासी सुगदा टुडू समेत 12 परिवारों का 60 ग्रामीणों ने बैठक कर गुरुवार को सामाजिक बहिष्कार कर दिया. 31 दिसंबर की रात 9 बजे ग्रामीणों ने बैठक कर 12 परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया था. इससे परेशान होकर गांव से बहिष्कार किये जाने वाले 12 परिवार […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडुबा निवासी सुगदा टुडू समेत 12 परिवारों का 60 ग्रामीणों ने बैठक कर गुरुवार को सामाजिक बहिष्कार कर दिया. 31 दिसंबर की रात 9 बजे ग्रामीणों ने बैठक कर 12 परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया था.
इससे परेशान होकर गांव से बहिष्कार किये जाने वाले 12 परिवार के सदस्य गुरुवार को घाटशिला थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. दरअसल 31 दिसंबर की रात 9 बजे खरस्वती गांव में बैठक हुई. बैठक में ही 12 परिवारों के सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद बहिष्कार किये गये लोगों से गुरुवार को सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने से रोक, पानी लेने और पिलाने पर रोक, दुकान और होटलों में आने-जाने और सामान खरीदने पर रोक लगा दी गयी है.
बहिष्कार किये गये लोगों से 2 नवंबर 14 की दोपहर में गैर कानूनी ढंग से रंगदारी के रूप में रुपये लिये गये. यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा है. आवेदन में खरस्वती के मोहन महंती का नाम शामिल है. उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात में आयोजित बैठक की उन्हें जानकारी नहीं है. वे इस मामले को नहीं जानते हैं.
इन पर आरोप
सुगदा टुडू द्वारा थाना प्रभारी को लिखे गये आवेदन में जीताम टुडू, अनंत मुमरू, विनोद बिहारी मानकी, भवेश कुमार बक्शी, विनोद टुडू, मोहन महंती, फकीर नामाता समेत 60 लोगों ने मिल कर सामाजिक बहिष्कार किया है.
इन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
सुगदा टुडू ने आवेदन में कहा है कि उनके साथ सुपाई टुडू, अंता टुडू, गोपी नाथ टुडू, नंदलाल टुडू, नित्यानंद टुडू, जितेन टुडू, होपना टुडू, राम टुडू, सुकलाल टुडू, विमल टूडू के परिवार का सामाजिक बहिष्कार हुआ है.
इन्हें भेजी प्रतिलिपि
आवेदन की प्रतिलिपि देश परगना बैजू मुमरू, विधायक, माझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष, एसडीपीओ, ग्रामीण एसपी, एसएसपी, डीआइजी कोल्हान, आइजी व डीजीपी को प्रेषित की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola