घर, खलिहान समेत भारी नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2014 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा में आगजनी से हजारों की क्षति घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के तेतुलडांगा गांव में चार दिसंबर की रात में आग लगने से पगलु मुंडा का घर जल कर राख हो गया. उन्होंने बताया कि रात में वे घर में नहीं थे. घर में आग कैसे लगी. इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई है. […]
विज्ञापन
घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा में आगजनी से हजारों की क्षति
घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के तेतुलडांगा गांव में चार दिसंबर की रात में आग लगने से पगलु मुंडा का घर जल कर राख हो गया. उन्होंने बताया कि रात में वे घर में नहीं थे. घर में आग कैसे लगी. इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी आसपास के लोग ही दे सकते हैं.
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से धान झाड़ने की मशीन, पलंग, दो साइकिल, कपड़े, खटिया और धान जल कर राख हो गये हैं. उन्होंने बताया कि आग लगी से उन्हें लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. आसपास के ग्रामीण फूलचंद्र मुंडा, सुनील मुंडा के अलावा अन्य लोगों ने बताया कि रात में लगभग साढ़े नौ बजे घर से आग की लपटें दिखायी पड़ी, तो आसपास के लोगों की मदद से घर में लगी आग को बुझाया गया. तब तक घर में रखे सामान जल कर राख हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




