पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

Published at :06 Dec 2014 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

घाटशिला : घाटशिला के काशिदा एलआइसी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता काली पदो मंडल और उनकी पत्नी शकुंतला मंडल की हत्या से संबंधित कोई सुराग पुलिस को कोई नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मगर अभी तक इस दोहरे हत्याकांड के सुराग तक पुलिस शुक्रवार को भी नहीं पहुंच पायी है. पुलिस का […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के काशिदा एलआइसी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता काली पदो मंडल और उनकी पत्नी शकुंतला मंडल की हत्या से संबंधित कोई सुराग पुलिस को कोई नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मगर अभी तक इस दोहरे हत्याकांड के सुराग तक पुलिस शुक्रवार को भी नहीं पहुंच पायी है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ है. जिसे अधिवक्ता के विषय में सभी तरह की जानकारी थी. पुलिस का कहना है कि शवों के दाह संस्कार के बाद ही इस मामले में गहन पूछताछ होगी. इसके बाद ही पुलिस को कोई सुराग हाथ लगेगा. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच में जुटी है. मगर अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इधर अधिवक्ता के पड़ोसी भी इस दोहरे हत्याकांड के मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें इस हत्याकांड से संबंधित कोई जानकारी नहीं है. हत्या कब हुई और क्यों की गयी. इस संबंध में पड़ोसी अनभिज्ञ हैं.

शवों का अंतिम संस्कार

इधर मुसाबनी के मेढ़िया अधिवक्ता काली पदो मंडल के पैतृक गांव में पत्नी और पत्नी के शव का अंतिम संस्कार हुआ. अंतिम संस्कार में घाटशिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरुण कुमार ओझा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola