फॉरच्यून, काशिदा एग्रो व रेहान इलेवन ने जीते मैच

Published at :06 Dec 2014 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
फॉरच्यून, काशिदा एग्रो व रेहान इलेवन ने जीते मैच

घाटशिला : एचसीएल के तत्वावधान में मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेली जा रही 22वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गये मैचों में फॉरच्यून जमशेदपुर, काशिदा एग्रो घाटशिला और रेहान एलेवन पटना की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया. आज का प्रथम मैच फॉरच्यून जमशेदपुर और […]

विज्ञापन
घाटशिला : एचसीएल के तत्वावधान में मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेली जा रही 22वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गये मैचों में फॉरच्यून जमशेदपुर, काशिदा एग्रो घाटशिला और रेहान एलेवन पटना की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया.
आज का प्रथम मैच फॉरच्यून जमशेदपुर और साई नाथ मऊभंडार के बीच खेला गया. फॉरच्यून की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन बनाया. पप्पू 56 रन बना कर नाबाद रहे. सुमंतो ने दो विकेट लिये. जवाब में साई नाथ की टीम 7.2 ओवर में ही 18 रन बना कर आउट हो गयी. साई नाथ का एक भी बल्लेबाज दहाई अंक नहीं बना सका. मंटू और चंदन ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में काशिदा एग्रो का मुकाबला नेवी ब्वॉयज न्यू कॉलोनी से हुआ.
टॉस काशिदा की टीम ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. नेवी ब्वॉयज की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 37 रन ही बना सकी. नेवी की टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई अंक नहीं बना सका. काशिदा की टीम के गेंदबाज एस राव ने घातक गेंदबाजी करते हुए नेवी के टीम के तीन खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं भरत ने दो विकेट लिये. जवाब में काशिदा एग्रो की टीम ने 2.4 ओवर में एक विकेट खोकर 39 रन बना कर मैच नौ विकेट से जीत लिया. बिंकू ने 17 रन बनाये.
तीसरे मैच में रेहान एलेवन पटना का मुकाबला ब्लैक थंडर गालूडीह से हुआ. टॉस रेहान की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 135 रन बनाया. शहनवाज 84 रन बना कर नाबाद रहे. ब्लैक थंडर के गेंदबाद कैलाश ने रेहान के तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया. जवाब में ब्लैक थंडर की टीम 9.5 ओवर में 43 रन बना आउट हो गयी व मैच 95 रनों से हार गयी. विवेक ने घातक गेंदबाजी करते हुए ब्लैक थंडर के तीन खिलाड़ियों को आउट किया. आकाश ने दो विकेट लिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola