पूजा से पूर्व हटायें अतिक्रमण

Published at :27 Sep 2014 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा से पूर्व हटायें अतिक्रमण

जादूगोड़ा:जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नवरंग मार्केट से लेकर जादूगोड़ा मोड़ तक मुसाबनी के अंचलाधिकारी विशालदीप खालको ने पुलिस के सहयोग से दुकानदारों को सड़क किनारे से सामान हटाने की चेतावनी दी. शुक्रवार को अंचालाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया. उन्होंने दुर्गा पूजा तक सामान हटाने की बात कही है. ऐसा नहीं […]

विज्ञापन

जादूगोड़ा:जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नवरंग मार्केट से लेकर जादूगोड़ा मोड़ तक मुसाबनी के अंचलाधिकारी विशालदीप खालको ने पुलिस के सहयोग से दुकानदारों को सड़क किनारे से सामान हटाने की चेतावनी दी. शुक्रवार को अंचालाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया.

उन्होंने दुर्गा पूजा तक सामान हटाने की बात कही है. ऐसा नहीं होने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा. इस मौके पर थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद यादव और यूसिल के अपर सुरक्षा अधिकारी जीसी नायक उपस्थित थे.

मुसाबनी से लेकर नरवा पहाड़ तक मुख्य सड़क के किनारे तथा नवरंग मार्केट से लेकर जादूगोड़ा मोड़ तक कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क के किनारे रख दिया है. इसके अलावा यूसिल की चहारदीवारी के पास भी सामान रखा गया है. इससे कंपनी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. वहीं, दुकानदारों ने बैठक कर आंदोलन करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola