दामपाड़ा : नक्सली पोस्टर-बैनर से पटा

घाटशिला : घाटिशिला के दामपाड़ा क्षेत्र को माओवादियों ने पोस्टरों तथा बैनरों से पाट दिया. बताते हैं कि 22-23 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने बैनरों को टांगा और पोस्टरों को साटा. साटे गये पोस्टरों तथा बैनरों में पार्टी की 10वीं वर्षगांठ मनाने की बात कही गयी है. सूचना पाकर काड़ाडुबा पिकेट के जी कंपनी […]
घाटशिला : घाटिशिला के दामपाड़ा क्षेत्र को माओवादियों ने पोस्टरों तथा बैनरों से पाट दिया. बताते हैं कि 22-23 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने बैनरों को टांगा और पोस्टरों को साटा. साटे गये पोस्टरों तथा बैनरों में पार्टी की 10वीं वर्षगांठ मनाने की बात कही गयी है.
सूचना पाकर काड़ाडुबा पिकेट के जी कंपनी सैफ टू के जवान समादेष्टा बीके ओझा तथा एसआइ सीडी शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे और सभी बैनरों तथा पोस्टरों को जब्त कर लिया. टांगे गये बैनर में पार्टी की 10वीं वर्ष गांठ मनाने, वर्ष गांठ के अवसर पर महंगाई, बेरोजगारी, मानव तस्करी, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार, नारी उत्पीड़न आदि के खिलाफ प्रतिरोध करने की बात कही गयी है.
पोस्टरों में भी कुछ ऐसी ही बातें लिखी गयी हैं. इस पोस्टरबाजी से क्षेत्र के लोगों में दहशत है. विगत तीन दिनों से नक्सली इस इलाके में जम कर पोस्टरबाजी कर रहे हैं. मुसाबनी, गुड़ाबांदा तथा डुमरिया क्षेत्र में भी पोस्टरबाजी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




