नहर निर्माण का कार्य शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2014 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के राजस्टेट में महिलाओं द्वारा कनीय अभियंता की कार पर पत्थरबाजी और शेखर कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज के घेराव के बावजूद भी सुवर्ण रेखा बहुद्देशीय परियोजना द्वारा नहर निर्माण का काम मंगलवार से शुरू हुआ. यहां शेखर कंस्ट्रक्शन के कैंप बैठाने के लिए पोकलेन से मिट्टी की खुदाई करायी जा रही है. […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के राजस्टेट में महिलाओं द्वारा कनीय अभियंता की कार पर पत्थरबाजी और शेखर कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज के घेराव के बावजूद भी सुवर्ण रेखा बहुद्देशीय परियोजना द्वारा नहर निर्माण का काम मंगलवार से शुरू हुआ. यहां शेखर कंस्ट्रक्शन के कैंप बैठाने के लिए पोकलेन से मिट्टी की खुदाई करायी जा रही है.
कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज सत्येंद्र कुमार झा ने बताया कि राजस्टेट में देश बंधु गुप्ता की भूमि ढाई साल के लिए कंस्ट्रक्शन ने लीज पर ली है. लीज पर ली गयी भूमि पर कैंप बैठेगा, ताकि कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी कैंप में रह कर नहर निर्माण का काम शुरू करा सकें. विदित हो कि रविवार को इस कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज श्री झा को राजस्टेट की महिलाओं ने घेरा था. वहीं सोमवार को नहर निर्माण के लिए भूमि देखने राजस्टेट गये कनीय अभियंता अविनाश कुमार को महिलाओं ने रस्सी से बांधने की योजना बनायी थी.
महिलाओं की बात सुन कर जेइ कार में बैठे तो महिलाओं ने कार पर पत्थरबाजी की थी. कल एसडीओ से दोनों पक्ष मिले थे. महिलाओं को एसडीओ ने कहा था कि वे कानून को हाथ में नहीं लें. सरकारी काम को होने दें. वहीं जेइ अविनाश कुमार से एसडीओ ने कहा था कि वे 10 सितंबर तक सव्रे का काम बंद रखें. सीओ की उपस्थिति में भूमि का सव्रे करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




