डुमरिया सीएचसी : फर्श पर हुआ मरीजों का इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2019 2:22 AM
डुमरिया : डुमरिया सीएचसी में मरीजों की संख्या अधिक होने से गुरुवार को मरीजों को फर्श पर गद्दा बिछा कर सेलाइन चढ़ाया गया. सीएचसी भवन जर्जर होने से जगह की कमी है. गुरुवार को ओपीडी में दो बजे तक 132 मरीजों का इलाज हुआ. चिकित्सक डॉ वीरेंद्र सेठ ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. उन्होंने […]
डुमरिया : डुमरिया सीएचसी में मरीजों की संख्या अधिक होने से गुरुवार को मरीजों को फर्श पर गद्दा बिछा कर सेलाइन चढ़ाया गया. सीएचसी भवन जर्जर होने से जगह की कमी है.
गुरुवार को ओपीडी में दो बजे तक 132 मरीजों का इलाज हुआ. चिकित्सक डॉ वीरेंद्र सेठ ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. उन्होंने बताया कि आज मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. बेड कम पड़ गया. जर्जर भवन होने से एक वार्ड में मरीजों को रखा नहीं जाता है. छत का प्लास्टर झड़ रहा है. एक बार महिला मरीज के ऊपर गिर गया था. यहां सीएचसी भवन का बनना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










