राज्य सरकार गरीब विरोधी

भाजपा के कार्यकर्ता पांच अगस्त को करेंगे विधान सभा का घेराव घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में मंगलवार को भाजपा ग्रामीण जिला की महत्वपूर्ण बैठक ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गरीबों […]
भाजपा के कार्यकर्ता पांच अगस्त को करेंगे विधान सभा का घेराव
घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में मंगलवार को भाजपा ग्रामीण जिला की महत्वपूर्ण बैठक ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है.
यह सरकार गरीब विरोधी है. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को इस सरकार ने बंद करने का काम किया है, इसलिए सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता पांच अगस्त को रांची में विधान सभा का घेराव करेंगे. सरकार एक वर्ष में स्थानीय नीति नहीं बना पायी.
मुंबई के ठेकेदार को सरकार ने बालू का ठेका दिया. इस सरकार ने एक वर्ष में ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चलाया. इस सरकार में अब सचिवालय से दारोगा की पोस्टिंग होने लगी है, इसलिए राज्य की जनता जान गयी है कि जब तक पूर्ण बहुमत की सरकार की नहीं होगी, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है. बैठक को ग्रामीण जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी और रामजीत मार्डी ने भी संबोधित किया.
बैठक से पूर्व प्रो श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर और जनसंघ गीत गा कर बैठक की शुरुआत हुई. बैठक का संचालन दिनेश साव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बबलू प्रसाद ने किया. इस मौके पर राज कुमार पांडे, सरोज महापात्र, शंभु मल्लिक, शिव रतन अग्रवाल, कमल किशोर प्रसाद, डा चितरंजन महापात्र, भीम बहादुर लामा, जयंत गिरी, राजेश बसंल, संजय अग्रवाल, संजय तिवारी, अर्चना सोरेन, मधुमिता कुमारी, लीली दास, भोगेन सोरेन, लक्ष्मण टुडू, लखन मार्डी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




