कक्षा तीन के छात्र की तालाब में डूबने से मौत

Published at :24 Jul 2014 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
कक्षा तीन के छात्र की तालाब में डूबने से मौत

पटमदा के कुमीर गांव की घटना पटमदा : पटमदा के कुमीर गांव निवासी किस्टो महतो के पोते मनोज महतो (10 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मनोज दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर में गांव के ही तालाब में नहाने गया था. इसके बाद घर नहीं लौटा. वहीं उसके अन्य दोस्त घर लौट […]

विज्ञापन

पटमदा के कुमीर गांव की घटना

पटमदा : पटमदा के कुमीर गांव निवासी किस्टो महतो के पोते मनोज महतो (10 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मनोज दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर में गांव के ही तालाब में नहाने गया था.

इसके बाद घर नहीं लौटा. वहीं उसके अन्य दोस्त घर लौट आये. मनोज की मां व दादा जब मनोज को खोजने लगे, तो किसी ने भी कुछ नहीं बताया. मनोज का पैंट, शर्ट तालाब के किनारे देख गांव वालों को संदेश होने पर शाम पांच बजे जब तालाब में खोजबीन की गयी, तो मनोज का शव तालाब से बरामद किया गया. मनोज मध्य विद्यालय, कुमीर में कक्षा तीन का छात्र था.

मनोज के पिता की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है. मनोज इकलौता पुत्र था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola