छात्रों ने की सड़क जाम

Published at :24 Jul 2014 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने की सड़क जाम

मुसाबनी : बुधवार दोपहर को मेढ़िया मुख्य सड़क के समीप कान्वेंट स्कूल से विद्यार्थियों को लेकर घाटशिला जा रही बस को ग्रामीणों ने रोक दिया.एंथोनी दास के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्कूल बस रोके जाने के विरोध में […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बुधवार दोपहर को मेढ़िया मुख्य सड़क के समीप कान्वेंट स्कूल से विद्यार्थियों को लेकर घाटशिला जा रही बस को ग्रामीणों ने रोक दिया.एंथोनी दास के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्कूल बस रोके जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रतिवाद स्वरूप सड़क जाम कर दी. सड़क जाम के कारण कुछ देर के लिए मुसाबनी-सुरदा के बीच वाहनों का परिचालन ठप हो गया.

बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद सड़क जाम को लोगों ने समाप्त कराया. स्कूल बस रोके जाने का प्रतिवाद स्वरूप बस में सवार होकर घाटशिला जा रहे स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी की. बस के चालक रमेश नारायण देव ने एंथोनी दास पर बस रोक कर बस की चाभी छीन लेने का आरोप लगाया.

एंथोनी दास ने कहा कि बस चालक ने उसके साथ मारपीट की है. एंथोनी दास ने कहा कि वे केवल तेज गति से वाहन चलाने का प्रतिवाद कर रहे थे. करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा होते रहा. ग्रामीणों ने समझा कर उन्हें शांत कराया और जाम समाप्त हुआ और स्कूल बस रवाना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola