गांव में घुसे भालू को ग्रामीणों ने मारकर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2019 3:17 AM
झींकपानी : टोंटो प्रखंड के कुदामसदा गांव में शुक्रवार को एक जंगली भालू के घुस आने से गांव में अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से भालू पर हमला कर उसे घायल कर दिया. घायल अवस्था में भालू को बांध कर रखने के बाद उसे ग्रामीण कहीं ढोकर ले गये. इस संबंध में […]
झींकपानी : टोंटो प्रखंड के कुदामसदा गांव में शुक्रवार को एक जंगली भालू के घुस आने से गांव में अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से भालू पर हमला कर उसे घायल कर दिया.
घायल अवस्था में भालू को बांध कर रखने के बाद उसे ग्रामीण कहीं ढोकर ले गये. इस संबंध में पुलिस या वन विभाग को ग्रामीणों ने कोई जानकारी नहीं दी, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ग्रामीणों ने भालू का क्या किया. हालांकि चर्चा है कि ग्रामीण भालू को मारकर खा गये हैं. ग्रामीण इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










