बरसोल के चालक की हत्या की गयी : परिजन

Updated at : 16 Jun 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
बरसोल के चालक की हत्या की गयी : परिजन

बरसोल : पारुलिया पंचायत के चिरकुन टोला निवासी सीमांत नायक (45) की कोलकाता में हुई संदिग्ध मौत को परिजनों ने हत्या का मामला बताया है. ज्ञात हो कि सीमंत नायक मुंबई से ट्रक लेकर कोलकाता पहुंचने के बाद गैरेज में ही सो गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी. जानकारी के […]

विज्ञापन

बरसोल : पारुलिया पंचायत के चिरकुन टोला निवासी सीमांत नायक (45) की कोलकाता में हुई संदिग्ध मौत को परिजनों ने हत्या का मामला बताया है. ज्ञात हो कि सीमंत नायक मुंबई से ट्रक लेकर कोलकाता पहुंचने के बाद गैरेज में ही सो गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी.

जानकारी के मुताबिक पास के गांव जगन्नाथपुर के रहने वाले कानू मुंडा नामक व्यक्ति मृत ड्राइवर के साथ गाड़ी चलाता था. उसी ने फोन पर गुरुवार शाम मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. मृतक का साला, पत्नी और बेटी कोलकाता पहुंचे तथा कानू मुंडा नामक व्यक्ति से संपर्क कर संबंधित निश्चिंता थाना पहुंचे.

वहां परिजनों को मृतक की जो फोटो दिखायी गयी उसे देखकर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि मृतक के सिर का पिछला हिस्सा पूरा कुचला हुआ था तथा उसकी लाश घर के बाहर जमीन पर पड़ी थी. मृतक की मां रेखा रानी नायक ने कहा कि उसका इकलौता बेटा था, जो गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी पत्नी रेखारानी ने कहा कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं. अब इन सबको कौन संभालेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola