20 वर्षों के बाद किशनगढ़िया खदान खोलने का प्रयास शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 3:16 AM

विज्ञापन

मुसाबनी : एचसीएल-आइसीसी की किशनगढ़िया खदान फिर से खोलने का प्रयास शुरू हो गया है. उक्त खदान का विकास कर उत्पादन स्तर पर लाने के बाद वर्ष 1999 में एचसीएल ने अचानक बंद कर दिया था. करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी किशनगढ़िया खदान फिर से चालू करने के लिए लीज प्रक्रिया शुरू होने वाली […]

विज्ञापन

मुसाबनी : एचसीएल-आइसीसी की किशनगढ़िया खदान फिर से खोलने का प्रयास शुरू हो गया है. उक्त खदान का विकास कर उत्पादन स्तर पर लाने के बाद वर्ष 1999 में एचसीएल ने अचानक बंद कर दिया था. करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी किशनगढ़िया खदान फिर से चालू करने के लिए लीज प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

जानकारी के अनुसार एचसीएल-आइसीसी ने बंद पड़ी धोबनी खदान के बदले किशनगढ़िया खदान खोलने का निर्णय लिया था. उक्त खदान धोबनी व पाथरगोड़ा खदान के बीच अवस्थित है. किशनगढ़िया में पांच सौ टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता का खदान एचसीएल-आइसीसी ने अपने संसाधनों से किया था. किशनगढ़िया खदान में शॉफ्ट निर्माण कर वाइंडर लगाये गये थे. उत्पादन की औपचारिक शुरुआत होने वाली थी. अचानक प्रबंधन ने किशनगढ़िया खदान को बंद करने का निर्णय लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola