किसानों के बीच बंटेंगे आठ लाख

Published at :17 Jul 2014 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के बीच बंटेंगे आठ लाख

गालूडीह: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) गालूडीह शाखा कार्यालय में बुधवार को किसान क्रेडिड कार्ड (केसीसी) कैंप आयोजित हुआ. इस कैंप में खरीफ में खेती के लिए करीब 50 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन दिया. इसमें से 20 किसानों के आवेदन स्वीकृत कर लिए गये है. उनके बीच करीब आठ लाख केसीसी […]

विज्ञापन

गालूडीह: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) गालूडीह शाखा कार्यालय में बुधवार को किसान क्रेडिड कार्ड (केसीसी) कैंप आयोजित हुआ. इस कैंप में खरीफ में खेती के लिए करीब 50 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन दिया. इसमें से 20 किसानों के आवेदन स्वीकृत कर लिए गये है.

उनके बीच करीब आठ लाख केसीसी ऋण बैंक बांटेगा. इसकी पुष्टि शाखा प्रबंधक रविनंदन प्रसाद ने कैंप में की. कैंप में अतिथि के रूप में एसबीआइ के रूरल सीएम पुरणोंद्र सिन्हा, एसबीआइ के मैनेजर एनपीए विमलेंदु प्रकाश, घाटशिला के बीडीओ कुंदन कुमार, शाखा प्रबंधक रविनंदन प्रसाद, महुलिया के उप मुखिया सुभाष अग्रवाल समेत कई किसान उपस्थित थे. कैंप में बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार ने खेती को बढ़ावा देने और किसानों के सहयोग के लिए केसीसी ऋण देती है. सरकारी पहल पर बैंक से किसानों को समय पर ऋण दिये जाते हैं. इससे किसान समय पर बेहतर खेती कर आगे बढ़ सकते हैं. केसीसी का किसान सही उपयोग करें. कैंप में सिन्हा जी और प्रकाश जी ने कहा कि केसीसी यानी किसानों के लिए सार्थक प्रयास. एसबीआइ का उद्देश्य है अधिक से अधिक किसानों से जुड़ें. इससे खेती में बदलाव आयेगा और किसान स्वावलंबी बनेंगे. उप मुखिया ने केसीसी में हावी बिचौलियावाद को खत्म करने की मांग बीडीओ से की.

इस कैंप में बड़ाकुर्शी पंचायत के निश्ंिचतपुर के किसान विकल सिंह और मोहनी सिंह एवं इसी पंचायत के घुटिया के गुणाधर सिंह को 30-30 हजार के केसीसी ऋण प्रदान किये गये. कैंप में अनेक किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola