मशीन से धान की कटाई कर रहे किसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मशीन से एक घंटा धान कटाई का लगता है 3 हजार रुपये भाड़ा बरसोल : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल में मशीन से गरमा धान की कटाई शुरू हो गयी है. धान कटाई मशीन पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडि़शा से लायी गयी है. पूर्वांचल में चार-पांच निजी मशीनें भी हैं और 25 से 30 मशीनें बाहर […]
विज्ञापन
मशीन से एक घंटा धान कटाई का लगता है 3 हजार रुपये भाड़ा
बरसोल : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल में मशीन से गरमा धान की कटाई शुरू हो गयी है. धान कटाई मशीन पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडि़शा से लायी गयी है. पूर्वांचल में चार-पांच निजी मशीनें भी हैं और 25 से 30 मशीनें बाहर से लीज पर लायी गयी हैं. उक्त मशीन के मालिक एक घंटे में धान की कटाई करने के लिए तीन हजार भाड़ा किसानों से लेते हैं. एक घंटे में एक से सवा एकड़ जमीन में लगी धान की फसल की कटाई होती है, जिसे किसान ट्रैक्टर से घर ले जाते हैं. किसानों के अनुसार खेती करने के लिए मशीन आ जाने से सुविधा हुई है, लेकिन धान का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है.
पूर्वांचल में जो खेती होती है उसमें से 90 प्रतिशत धान मशीन से कटाई होती है. लेकिन सही मूल्य नहीं मिल पाता. किसानों ने कहा कि इस समय प्रति क्विंटल एक हजार से 11 सौ रूपये की दर से धान बिक रहा है. इसमें किसानों का मुनाफा घट जाता है. उत्पादन ज्यादा होने के बावजूद उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों को लाभ नहीं मिलता.
किसानों ने कहा कि झारखंड में पूर्वांचल में धान की खेती ज्यादा होती है. मशीन आने से मजदूर बाहर काम के लिए चले जाते हैं. किसानों ने कहा कि खाद्य का दाम भी दोगुना हो जाने से किसानों को मुनाफा कम मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










