अलकतरा मिक्चर प्लांट में लूटपाट

Published at :10 Jul 2014 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
अलकतरा मिक्चर प्लांट में लूटपाट

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 से सटे उलदा गांव के पास स्वर्णिम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्थापित किये गये अलकतरा-गिट्टी मिक्चर प्लांट में 8-9 जुलाई की रात 15 की संख्या में आये हथियार बंद अपराधियों ने धाबा बोल कर प्लांट परिसर में रखे 51 ड्रम अलकतरा, दो मोटर, एक गैस सिलेंडर, हाइड्रोलिक तेल […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 से सटे उलदा गांव के पास स्वर्णिम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्थापित किये गये अलकतरा-गिट्टी मिक्चर प्लांट में 8-9 जुलाई की रात 15 की संख्या में आये हथियार बंद अपराधियों ने धाबा बोल कर प्लांट परिसर में रखे 51 ड्रम अलकतरा, दो मोटर, एक गैस सिलेंडर, हाइड्रोलिक तेल 40 लीटर और गेयर तेल 20 लीटर आदि सामान लूट कर ले गये.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी अपने साथ ट्रक लेकर पहुंचे थे. ट्रक पर अलकतरा समेत लूट के सभी समानों को लाद कर एनएच पकड़ कर निकल गये. अपराधियों ने रात साढ़े 11 के आसपास धावा बोला था और रात एक बजे तक उत्पात मचाते रहे, परंतु किसी को भनक तक नहीं लगी, जबकि हाई स्कूल चौक के पास रात में एनएच पर बैरियर लगा कर पुलिस तैनात रहती है. सूचना पाकर आज सुबह गालूडीह के थाना प्रभारी कुलदीप राम, घाटशिला के इंस्पेक्टर प्रेम नाथ दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की. थाना में कंपनी के सुमन सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola