पूजा स्थल पर वज्रपात, एक की मौत, पुजारी समेत पांच जख्मी

Published at :09 Jul 2014 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा स्थल पर वज्रपात, एक की मौत, पुजारी समेत पांच जख्मी

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा गांव से सटे तिलईताड़ में मंगलवार की शाम पहाड़ पूजा के दौरान पूजा स्थल पर हुए वज्रपात से मोना नायक (65) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं पुजारी ऋषि नायक (29) समेत पांच, जिनमें तीन महिलाएं घायल हो गये. सभी भातकुंडा गांव के हैं. सभी घायलों को […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा गांव से सटे तिलईताड़ में मंगलवार की शाम पहाड़ पूजा के दौरान पूजा स्थल पर हुए वज्रपात से मोना नायक (65) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं पुजारी ऋषि नायक (29) समेत पांच, जिनमें तीन महिलाएं घायल हो गये. सभी भातकुंडा गांव के हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सा प्रभारी डॉ एससी महतो ने घायलों का इलाज किया. सभी घायलों की स्थिति में सुधार है.

ऐसे हुई घटना. पुजारी ऋषि नायक के नेतृत्व में ग्रामीण एक वृक्ष के नीचे पहाड़ पूजा कर रहे थे. तभी वर्षा हुई और जोरदार आवाज के साथ पूजा स्थल पर व्रजपात हो गया. मोना नायक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. वहीं गांव निमाई नायक (38), ममता नायक (26), नदीन महतो ( 08), चंपा नायक (26), मल्लिका नायक (22) घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर आजसू जिलाध्यक्ष समीर महंती अस्पताल पहुंच कर घायलों से मिलें. भाजपा नेता अजरुन टुडू, शंभू मल्लिक भी पहुंचे और घायलों की जानकारी ली.

सांसद विद्युत वरण महतो ने दूरभाष पर डॉ एससी महतो से बात कर कहा कि जो गंभीर रूप से घायल है, उन्हें जमशेदपुर रेफर करें. इधर, ग्रामीणों में इस बात की चर्चा सुनी गयी कि मंगलवार को एकादशी के दिन होने वाली पहाड़ पूजा में बलि नहीं दी जाती है. परंतु यहां पर पूजा के दौरान बलि दी गयी. इसके कारण दैविक प्रकोप हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola