दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, पुरुषोत्तम तीन घंटे लेट

घाटशिला/चाकुलिया : ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत के कारण हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर मंगलवार को कई ट्रेनें से विलंब से चलीं. वहीं दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12102) तीन घंटे विलंब से चली. यह जानकारी घाटशिला स्टेशन मास्टर एसके सिंह दी. घटनास्थल पर बिजली का […]
घाटशिला/चाकुलिया : ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत के कारण हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर मंगलवार को कई ट्रेनें से विलंब से चलीं. वहीं दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12102) तीन घंटे विलंब से चली. यह जानकारी घाटशिला स्टेशन मास्टर एसके सिंह दी. घटनास्थल पर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था. तार टूट कर गिर गये थे. टाटा-खड़गपुर पैसेंजर चाकुलिया में दो घंटे खड़ी रही. हावड़ा-आसनसोल पैसेंजर दो घंटे विलंब से चली. वहीं अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस को डाउन लाइन से पार कराया गया. सुबह 9.50 बजे अप लाइन पर रेल परिचालन शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




