पुलिस-प्रशासन ने प्रथम पक्ष के साथ की बैठक, समझाया

Updated at : 10 Jun 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने प्रथम पक्ष के साथ की बैठक, समझाया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरागाड़िया में बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उत्पन्न विवाद को देखते हुए प्रशासन ने प्रथम पक्ष के साथ बैठक की और समझाया. प्रशासन से शिकायतकर्ता प्रथम पक्ष ने कहा कि बैगर अनुमति के उनके कार्यक्रम को बिगाड़ने के उद्देश्य से बगल में टेंट लगा दिया गया है. स्थानीय प्रशासन प्रथम […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरागाड़िया में बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उत्पन्न विवाद को देखते हुए प्रशासन ने प्रथम पक्ष के साथ बैठक की और समझाया. प्रशासन से शिकायतकर्ता प्रथम पक्ष ने कहा कि बैगर अनुमति के उनके कार्यक्रम को बिगाड़ने के उद्देश्य से बगल में टेंट लगा दिया गया है. स्थानीय प्रशासन प्रथम पक्ष को समझाने में जुटा था. कहा गया शाम सात बजे तक कार्यक्रम समाप्त कर दें. लेकिन आयोजन समिति के मुताबिक रविवार के दोपहर के बाद ही तय कार्यक्रम समाप्त किया जायेगा,

की बात कही गयी. बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को कामय रखे. किसी प्रकार की वाद-विवाद उत्पन्न न हो. आपके पास सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं है. आप सभी शांति बनाये रखे. कमेटी के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने नहीं देंगे. मौके पर ग्राम प्रधान विधान बेसरा, मुखिया प्रतिनिधि धनुराम, आशुतोष मुर्मू, कालीचरण बेसरा, अशोक मुंडा, आंनतु बेसरा, सुनील बेसरा, नंद मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola