पीएचडी घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी

घाटशिला : कोल्हान विवि में कथित पीएचडी घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की दूसरी बैठक बुधवार को चाईबासा स्थित विवि मुख्यालय में हुई. विवि की स्थापना के बाद से जांच के लिए लिये चली यह अब तक की सबसे लंबी बैठक रही. कमेटी करीब साढ़े ग्यारह बजे जांच के लिए बैठी […]
घाटशिला : कोल्हान विवि में कथित पीएचडी घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की दूसरी बैठक बुधवार को चाईबासा स्थित विवि मुख्यालय में हुई. विवि की स्थापना के बाद से जांच के लिए लिये चली यह अब तक की सबसे लंबी बैठक रही. कमेटी करीब साढ़े ग्यारह बजे जांच के लिए बैठी और लगभग साढ़े छह बजे बैठक समाप्त हुई. इस दौरान विवि के अलग-अलग विभागों के 21 विभागाध्यक्ष, चार संकायध्यक्ष से पीएचडी प्रक्रिया के मामले में पूछताछ की गयी. विभागाध्यक्षों से वर्ष 2012 से लेकर 2016 तक के शोध प्रवेश परीक्षा से जुड़े तमाम कागजात लिये गये. साथ ही लिखित रूप से अलग-अलग विभागाध्यक्ष और संकायध्यक्ष का पक्ष लिया गया. कमेटी ने पीएचडी से जुड़े तमाम कागजात जब्त कर लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




